रायपुर

राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में डॉ. महंत
15-Jun-2023 7:25 PM
राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में डॉ. महंत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जून। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंतऔर सचिव दिनेश शर्मा  मुंबई में आज से शुरू हुए  पहले ’’राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन’’ में हिस्सा लिया।

नवीन भारत के निर्माण, विकास की परिकल्पना को राजनीति के माध्यम से सफल और साकार करने के उद्देश्य से  भारतीय विधायक सम्मेलन का प्रथम बार आयोजन, मुम्बई में किया गया है। पहले दिन  परिचयात्मक बैठक में देश के समस्त विधान मंडल के  अध्यक्षो का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्यों से अवगत कराया गया ।और  आने वाले 3 दिनों में होने वाले बैठकों  में होने वाली चर्चा की जानकारी दी।

डॉ. चरणदास महंत ने अध्यक्षों से आव्हान किया कि वे समस्त एक मंच पर आते हुए देश के विकास में अग्रसर हों।

जियो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में आयोजित द्वितीय सत्र में  विधानसभा/विधान परिषदों के अध्यक्ष/सभापति,  उपाध्यक्ष/ उपसभापति,  विधाय एवं समस्त विधान मंडलों/विधान परिषदों के सचिव एवं सूचना/ मीडिया अधिकारी सम्मिलित हुए ।


अन्य पोस्ट