रायपुर

आधी रात तेेलीबांधा थाने से कुछ दूर दो गुटों में डंडे, और पाइप चले
11-Jun-2023 12:12 AM
आधी रात तेेलीबांधा थाने से कुछ  दूर दो गुटों में डंडे, और पाइप चले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जून। राजधानी में पुलिस थाने से महज कुछ ही दूरी पर बीती देर रात जमकर मारपीट, बवाल मचा। नशे में धुत्त युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में एक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं कुछ युवकों को चोट भी लगी। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के प्रेमिका पान पैलेस की है।  पान पैलेस गुट के भी कुछ लडक़े आये और युवकों से मारपीट करने लगे। युवकों ने सडक़ पर खड़ी कार में भी तोडफ़ोड़ की। घटना के बाद तेलीबांधा पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची, लेकिन युवक एक दूसरे से मारपीट जारी रखे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान  जीई रोड  पर लंबा जाम लगा रहा।

 इस संबंध में विशाल नगर इलाके में रहने वाले शोएब खान ने बताया वे लोग कार से पान पैलेस के सामने से गुजर रहे थे कि रोड पर नवीन डड़सेना क्रास कर रहा था। अचानक शोएब के दोस्त शारिब मेमन ने कार रोका। इतने में नवीन ने कार का गेट खोलकर गाली गलौज शुरू की। तभी पान दुकान का कर्मी अनमोल यादव पहुंचा, और दोनों ने मारपीट की। इसकी जानकारी पर शारिब का भाई इमराद बीच बचाव के लिए पहुंचा।  और उधर पानठेले से नागेश यादव अपने साथियों के साथ डंडा, पाइप लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया। इसमें शोएब के मुंह, पीठ, हाथ में शारिब के दोनों पैर, हाथ और माथे में इमराद के दोनों हाथ सीना गर्दन में चोट आई। तेलीबांधा टीआई उपेन्द्र ने बताया कि वीडियो फुटेज की जांच की जा रही ह। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


अन्य पोस्ट