रायपुर

जल है तो कल है चार राज्यों ने बनाई बारिश में नक्सल आपरेशन की योजना
10-Jun-2023 10:21 PM
जल है तो  कल है  चार राज्यों ने बनाई बारिश में नक्सल आपरेशन की योजना

रायपुर, 10 जून। नक्सल मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय में आज बड़ी बैठक हुई। तेलंगाना आंध्र उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के अधिकारी शामिल थे। इस इंटरस्टेट कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में आईबी के एडिशनल डायरेक्टर रित्विक रुद्रा भी पहुंचे। इसमें बारिश के दौरान अगले कुछ महीने में नक्सलियों के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन तेज करने की योजना बनाई गई। इस बैठक में छग से डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी  विवेकानंद सिन्हा, आईजी ओपी पाल समेत सीआरपीएफ , बीएसएफ के अधिकारी शामिल हुए।वही उड़ीसा,तेलंगाना से एसआईबी के एडीजी से डीआईजी स्तर के और आईबीके एडिशनल डायरेक्टर स्तर के अधिकारी इस बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे है।बैठक में नक्सल मुद्दों समेत नशे के सामानों की तस्करी पर कड़ाई से रोक लगाने पर चर्चा होगी। बैठक नया पी एच क्यू  स्थित एसआईबी मीटिंग हॉल में हुई।


अन्य पोस्ट