रायपुर

गुढिय़ारी में ड्रंक एंड ड्राइव, दो घायल-कार जब्त
10-Jun-2023 10:20 PM
गुढिय़ारी में ड्रंक एंड ड्राइव, दो घायल-कार जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जून।  भारत माता चौक के पास कार एक मकान में जा घुसा।  अनियंत्रित कार बाइक आटो और साइकल को रौंदते हुए बस्ती के एक मकान के अंदर चली गई। घर के आगंन में सिलाई का काम कर रहे अधेड़ सहित दो लोगों को गंभीर चोट आई है। ड्राइवर वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को  इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कार को क्रेन से घर के बाहर निकाला। गाड़ी को जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार सुबह की है। वेगनआर कार अनियंत्रिात होकर बस्ती के कच्चे मकान में चला गया। ड्राइवर मौके से फरार है। गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया। खबर को लिखते तक मिली जानकारी के अनुसार अभी तक थाना में इसके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं हुआ है। गाड़ी नम्बर को सर्च करने पर गाड़ी सीजी 25 सी 4608 वेगनआर वीएक्स आई शोभा देवांगन बेमेतरा के नाम पर बताई गई है। गाड़ी का पहले भी रश ड्राइविंग के नाम पर दो बार चालान भी हुआ है।

वहीं पास में रहने वाले संतोष साहू ने बताया कि शनिवार की सुबह को गली में र$फतार के आ रही थी। उसी गली में सामने खड़ी ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में सडक़ किनारे रखी बाईक और साइकल को रौंदते हुए वहीं पास के मकान में जा घुसा। जिससे घर के अंदर काम कर रहे अधेड़ और राह चलते बुजूर्ग को गंभीर चोट आई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद लोगों को आता देख ड्राइवर वहां से भाग निकला।

 


अन्य पोस्ट