रायपुर

ठगी का शिकार लाखों गवां बैठे
11-May-2023 4:13 PM
ठगी का शिकार लाखों गवां बैठे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मई।
राजधानी में इन दिनों ठगी के कई मामले सामने आए है। जिसमें आरोपी ने फोन पर लूभावने आफर का प्रलोभन देकर लोगों को अपना शिकार बना रहें है। वहीं विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोग लाखों की ठगी का शिकार हुए है। घर बैठे कमाई और जायदा मुनाफ के चक्कर में जालसाजों के जाल में फस जाते है। 

एैसा ही मामला कबीरनगर, डीडी नगर और गंज थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि पी एच वीर सावरकर कालोनी निवासी जीतेंद्र सिंह गिल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार को उसके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल धारक का 7304499902 नम्बर से एक टेक्स्ट मेसेज आया। उसमें आरोपी ने मेसेज फार्वड करने पर ब्लाक किया हुआ फास्ट टैग को  फिर से चालू करने की बात कही इसके  लिए कोई चार्ज नहीं है। इस पर जीतेद्र उसके झांसे में आ गया। और उसके कहे अनुसार मेसेज को फार्वड कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने उसके पंजाब नेशनल बैंक खाता से कई बार में 56 हजार रूपए को धोखे से निकाल लिया। बैंक से पैसा  निकलने पर जीतेंद्र ने दोबारा उस नम्बर पर कॉल किया तो वह नम्बर बंद आने लगा। ठगी होने की शक में उसके कबीर नगर  थाना में धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 का अपराध दर्ज किया है। घटना की पूछताछ कर मोबाइल नम्बर और ट्रांसफर किए गए खाता की जांच कर अज्ञात आरोपी  की पतासाजी की जा रही है। 

ड्राफ्ट बाक्स से चेक भूना ठगे
गंज इलाके में उर्दू अकादमी के आरडीए बिल्डिंग में चपरासी का काम करने वाले सोनू साहू से धोखाधड़ी हो गई। मामला बैंक आफ बड़ोदा ब्रांच महावीर नगर गौशाला की है। जहां सोनू ने 23 फरवरी को आफिॅस में दिए गए 19 हजार के दो चेक को बैंक बीओबी के महावीर गौशाला ब्रांच के चेक बाक्स में जमा किया था।और फिर अपने आफिॅस वापस लौट गया। कुछ दिन बाद आफिॅस के नम्बर पर मैसेज आया कि उसका चेक एसबीआई के लक्ष्मी नगर बैंक से रूपए निकाल लिए गए है। जिसे कोई अज्ञात बौस चेक निकाल कर दूसरे बैंक से चैसा निकाल कर धोखाधड़ी की। धोखाधड़ी होने पर सोनू ने गंज में अज्ञात के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों बैकों से चेक और नकदी आहरण की बैंक डिटेल निकाल आरोपी की तलाश कर रही है। 

एनएमडीसी में नौकरी लगाने परिचित ने ठगे लाखों
एनएमडीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर रायपुर के ठग ने राजनांदगांव के शख्स से 2लाख 50हजार रूपए ठग लिए। 420 का मामला दर्ज। दो साल पहले का मामला। नकूल राम सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह मिनचाल वार्ड 15 राजनांदगांव में रहता है। जिसे रायपुरा निवासी संजय वर्मा जिसका आफिॅस महादेवघाट रायपुरा में है। ने दो साल पहले फोन कर बताया कि वह बड़ी कम्पनियों में लोगों को नौकरी पर लगवाता है। उसकी सरकारी विभागों और कम्पनियों के बड़े अफसरों के साथ उठना- बैठना रहता है। जिसके  जरिए वो लोगों का बिना इंटरव्यू के भर्ती करवाता है। एनएमडीसी में पहचान बता कर सूरक्षा गार्ड की नौकरी लगाने का झांसा देकर पैसों की मांग करने लगा। इस पर प्रार्थी ने उसके कहे अनुसार अलग-अलग किश्त में 2.50 लाख रूपए संजय वर्मा को दे दिए। एक साल  बीत जाने के बाद भी नौकरी का कोई भी लेटर नहीं आया। फोन पर पूछताछ करने पर संजय वर्मा टालमटोल करने लगा। और समय की मांग करने लगा। जिसके बाद बार -बार फोन करने पर उसका फोन बंद आने लगा। इसपर नकूलराम ने रायपुर आकर उसके आफिॅस में जाकर पूछताछ करने पर वह वहां नही मिली। इस पर ठगी हो ने के शक में नकुल ने डीडी नगर थान में संजय वर्मा के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कराई है।  
 


अन्य पोस्ट