रायपुर
पंचशील नगर में उद्यान सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन
18-Feb-2026 8:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी। सिविल लाईन वार्ड 46 के पंचशील नगर में उद्यान सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक पुरंदर मिश्रा ने भूमिपूजन किया। यह कार्य विधायक निधि के 20 लाख रू. से होगा। इसमें सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवाल , भीतर परिसर में सामुदायिक हाल का निर्माण, लैंड स्केपिंग, पाथवे बनाया जाएगा । विधायक श्री मिश्रा ने जोन 4 के सम्बंधित अधिकारियों को कार्य तत्काल प्रारम्भ कर तय समयसीमा के भीतर पूरा करने कहा। इस दौरान एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल सहित जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, गुलाबचंद कर्ष नागरिक मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


