रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी। राजधानी में बीते तीन दिनों के भीतर अलग-अलग थाना इलाकों से वाहन चोरी की चार वारदातें सामने आई हैं। अज्ञात चोरों ने बाइक, स्कूटी और ई-रिक्शा ले उड़ेा। पुलिस के अनुसार चोरी की घटनाएं राजेंद्र नगर, गंज, सरस्वती नगर और टिकरापारा थाना क्षेत्रों में हुई हैं। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 13 की रात शराब दुकान परिसर से तोमन साहू की बाइक सीजी 05 एएम 5796 चोरी हो गई। पीडि़त ने बाइक दुकान परिसर में खड़ी की थी, जहां से अज्ञात चोर उसे पार कर ले गए। उधर गंज थाना क्षेत्र के तेलघानी नाका चौक के पास से विशाल साहू का ई-रिक्शा चोरी हो गया। वाहन सडक़ किनारे खड़ा था, जिसे अज्ञात आरोपी लेकर फरार हो गए। सरस्वती नगर इलाके के वीर शिवाजी नगर में घर के पास खड़ी स्कूटी को देर रात अज्ञात चोर चुरा ले गए। सुबह वाहन न मिलने पर मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
टिकरापारा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात भ_ागांव स्थित बस स्टैंड के गेट नंबर 3 के पास से मठपुरैना निवासी आकाश साहू की बाइक चोरी हो गई। आकाश किसी काम से बस स्टैंड गया था और बाइक खड़ी कर अंदर गया, लौटने पर वाहन गायब मिला।
1.10 लाख नगद, जेवर पार
रायपुर, 18 फरवरी। राजधानी के गंज इलाके के चुनभ_ी में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने वहां से लाखों की चोरी कर ली। घटना 13 की रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मामले में मकान मालिक दीपक कुमार साहू ने कल गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 13 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उसने घर में ताला लगाया था। जब वे घर से गए तो सब ठीक था। जब दूसरे दिन वे घर वापस आए तो देखा की, उसके मकान में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा और आलमारी भी खुली थी। उसमें रखे नगदी और जेवर नहीं थे। आसपास पूछाताछ के बाद भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं हुई बदमाशों ने मकान का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश किया और वहां रखे करीब 1 लाख 10 हजार रुपए नगद समेत जेवरात पार कर दिए।


