रायपुर

मानवीय मूल्यों से समृद्ध जीवन जीने का मार्ग दिखाया बाबा हरदेव सिंह
10-May-2023 7:21 PM
मानवीय मूल्यों से समृद्ध जीवन जीने का मार्ग दिखाया बाबा हरदेव सिंह

रायपुर, 10 मई। निरंकारी उपासक मई महीने को समर्पण दिवस मनाता है। बाबा हरदेव सिंह की याद में उनके द्वारा दिये गए उपदेश को अपने जीवन में लागू कर जीवन जीने की प्रेरणा निरंकारी जगत लेता है।

रायपुर ब्रांच के जोनल इंचार्ज गुरबक्श सिंह कालरा ने बताया कि 13 मई 2016 को बाबा हरदेव सिंह  ने अपना भौतिक रूप छोड़ा था। तब से निरंकारी जगत इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाता है और दुनिया भर के सभी केन्द्रों में सत्संग का आयोजन करके श्रद्धांजलि दी जाती है। सतगुरु माता भी संदेश देती है की बाबाजी ने हमें सच्चा मानव बना दिया प्रेम से सुशोभित और निरंकार के साथ पूर्ण एकरूपता मे उन्होंने कल्पना की है। स्थानीय प्रसाशन के साथ समन्वय में सामाजिक कल्याण योजनाओं कि शुरुआत की, उनके मार्गदर्शन में मिशन के प्रयासों को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता दी गई। उनकी सामाजिक और आर्थिक परिषद पर सलाहकार का दर्जा दिया। एक बार जब कोई इन मतभेदों से ऊपर उठ जाता है तो एकता स्थापित हो जाति है और घृणा, पूर्वाग्रह और शत्रुता, प्रेम शांति और लोक कल्याण में बादल जाते हैं। यह जानकारी ब्रांच रायपुर के मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने दी।


अन्य पोस्ट