रायपुर
गुढिय़ारी में आज शाम बुद्ध जयंती पर केंडल रैली
05-May-2023 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 मई। बौद्ध संघ गुढिय़ारी के तत्वावधान में बुद्ध जयंती के अवसर पर 5 मई को शाम को 6 बजे केंडल रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली बुद्ध विहार, विकास नगर से भ्रमण के बाद सुमन्ना मेश्राम के निवास पर समाप्त होगी।बौद्ध उपासक व बौद्ध उपासिका सफेद वस्त्र धारण कर शामिल होंगे । सभी के हाथों मे जलती हुई केंडल लेकर बुद्धम शरणम् गच्छामि, धम्मम शरणम् गच्छामि संघम शरणम् गच्छामि के स्वर से अशोक नगर गुंजेगा। सभी बौद्ध उपासकों को स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। इसी कड़ी में रविवार को रात्रि 7 बजे कव्वाली का भी आयोजन किया गया है जिसमें स्वरा दीदी का कव्वाली का आयोजन किया गया है । सभी कार्यक्रम केनाल रोड़ बुद्ध विहार अशोक नगर गुढिय़ारी आयोजित होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


