रायपुर

शराब से अब तक मिला 55 सौ करोड़ राजस्व
03-Mar-2023 5:48 PM
शराब से अब तक मिला 55 सौ करोड़ राजस्व

आबकारी मंत्री का लिखित जवाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 मार्च। प्रदेश में इस साल आबकारी विभाग के लक्ष्य से अधिक राजस्व  की प्राप्ति हो चुकी है। अब तक 55 सौ करोड़ से अधिक राजस्व मिला है। यह जानकारी आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

भाजपा सदस्य सौरभ सिंह के सवाल के लिखित जवाब में आबकारी मंत्री लखमा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 5199.72 करोड़ लक्ष्य रखा गया था। इसके विरूद्ध 4952-79 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है।

आबकारी मंत्री ने बताया कि 2020-21 में 5 हजार करोड़ लक्ष्य रखा गया था। इसके विरूद्ध 4636.90 यानी 92.74 फीसदी लक्ष्य की प्राप्ति हो पाई है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 5499.99 करोड़ राजस्व प्राप्ति की उम्मीद थी, लेकिन 5110 करोड़ राजस्व मिल सका। लक्ष्य का 92.91 फीसदी राजस्व मिला है।

आबकारी मंत्री ने बताया कि 2022-23 में 5499.99 करोड़ लक्ष्य था, इसके विरूद्ध 5525.99 करोड़ यानी 100.47 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है।


अन्य पोस्ट