रायपुर

ट्रेजर आईलेंड पर 15 करोड़ 37 लाख का टैक्स निगम ने सील किया
20-Dec-2022 4:55 PM
ट्रेजर आईलेंड पर 15 करोड़ 37 लाख का टैक्स निगम ने  सील किया

रायपुर, 20 दिसंबर।  नगर निगम जोन क्रमांक 9 के  वार्ड नम्बर 51 के क्षेत्र में स्थित ट्रेजर आईलेंड पर वर्ष 2011-12 से लेकर वर्ष 2022-23 तक का कुल मिलाकर 15 करोड़ 37 लाख 40 हजार 630 रूपये का सम्पतिकर बकाया है।. डिमांड बिल, डिमांड नोटिस एवं बकाया वसूलने  ट्रेजर आईलेंड को वारंट जारी कर सील कर दिया गया। निगम आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त  अरविन्द शर्मा, उपायुक्त डॉक्टर आर. के. डोंगरे के निर्देशानुसार जोन कमिश्नर  महेन्द्र पाठक के नेतृत्व में  जोन 9 राजस्व विभाग की टीम ने की है।ट्रेजर आईलेंड द्वारा किसी भी प्रकार की गतिविधि प्रारम्भ करने या खरीदी /बिक्री करने से पहले निगम  से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना आवश्यक होगा।

 


अन्य पोस्ट