रायपुर

आदिवासी आरक्षण विवाद के बीच ओबीसी ने भी मांगा 27 फीसदी आरक्षण
17-Nov-2022 6:01 PM
आदिवासी आरक्षण विवाद के बीच ओबीसी ने भी मांगा 27 फीसदी आरक्षण

रायपुर, 17 नवम्बर। आदिवासी आरक्षण में कटौती का विवाद अभी थमा नहीं है और प्रदेश के ओबीसी वर्ग ने भी अपना हिस्सा बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव से पहले दोनों वर्गों का द्वंद्व क्या असर करेगा,यह नतीजे बताएंगे। क्योंकि भानुप्रतापपुर  कलार और साहु बहुल इलाका है।

 अखिल भारतीय कुर्मी महासभा ने सीएम  भूपेश बघेल को पत्र लिखकर अन्य पिछड़ा वर्ग को आबादी के आधार पर समानुपातिक संवैधानिक प्रतिनिधित्व (आरक्षण) का विधेयक विधानसभा में पारित कर राज्य में लागू करने की मांग की है। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. जितेन्द्र सिंगरौल ने अपने पत्र में कहा है कि  भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत संवैधानिक प्रतिनिधित्व (आरक्षण) लागू है किन्तु राज्य में केवल 14 प्रतिनिधित्व (आरक्षण) दिया जा रहा है, जबकि राज्य में ओबीसी की अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या लगभग 52-56 प्रतिशत है। जो संवैधानिक प्रतीत नहीं होता । राज्य सरकार ने ओवोसी की आबादी की गणना के लिए क्वांटिफायल डाटा कमीशन गठित किया है जिसके अंतरिम आकड़ों के अनुसार भी ओबीसी की आबादी लगभग 45 प्रतिशत होने का प्रमाण राज्य सरकार के पास उपलब्ध है।

 तमिलनाडु, कर्नाटक व केरल जैसे राज्यों में अन्य पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में कमन 50, 49 व 40 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू है। छत्तीसगढ़ सरकार इन राज्यों (तमिलनाडु, कर्नाटक व केरल के अनुरूप अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जनसंख्या के अनुरूप 27 से 45 प्रतिशत आरक्षण के लिए  विस के विशेष सत्र में  पारित कर लागू कर सकते हैं। यदि क्वांटिफायनल डाटा कमीशन की आंकड़ा आने में है तो भी भारत सरकार द्वारा प्रावधानित 27 प्रतिशत आरक्षण को तत्काल विधानसभा में पारित कर लागू किया जा सकता है।

अत: राज्य सरकारों एवं अनुसार राज्यों (तमिलनाडु कर्नाटक व केरल के आधार पर अन्य पिछड़ा क्यों के लिए जनसंख्या के अनुरूप सेवा एवं शिक्षा में कम से कम 27 प्रतिशत आरक्षण हेतु दिनांक 01 दिसम्बर 2022 से आयोजित विशेष विधानसभा में पारित कर लागू कराने का कष्ट करें।


अन्य पोस्ट