रायपुर

सुबोध हरितवाल सर्वश्रेष्ठ, प्रवक्ता के तौर पर सम्मानित
17-Nov-2022 5:53 PM
सुबोध हरितवाल सर्वश्रेष्ठ, प्रवक्ता के तौर पर सम्मानित

रायपुर, 17 नवम्बर। भारतीय युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय आयोजन यंग इंडिया के बोल नई दिल्ली में किया गया था। जिसमे देश भर से प्रतियोगिता के मध्यम से युवा वक्ताओं को बोलने के लिए मंच दिया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के सुबोध हरितवाल को सर्वश्रेष्ठ टीवी प्रवक्ता के तौर पर सम्मानित किया गया।

इस श्रेणी में दो अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता मालिक जावेद अंसारी (उत्तरप्रदेश) और शान खान (गुजरात) को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, एआईसीसी प्रवक्ता अलका लांबा, शमा मोहम्मद, एआईसीसी सचिव विनीत पुनिया ने सम्मानित किया।

यंग इंडिया के बोल के राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन के दौरान राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विवेक तनखा, इमरान प्रतापगढ़ी, जे पी अग्रवाल, एआईसीसी सचिव बीपी सिंह, सीपी मित्तल, भक्त चरणदास, कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव, गौरव वल्लभ, समेत वरिष्ठ नेता शामिल हुए।


अन्य पोस्ट