रायपुर
रायपुर,15 नवंबर। राजधानी दही हांडी मैदान में हुए शिव महापुराण कथा सुनने आयी महिला से लूट हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर चोर गले का मंगलसूत्र और सोने की चैन कीमत 1.50 लाख को ले भागे।
पुलिस के मुताबिक विधानसभा सडडु निवासी बेला वर्मा ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि गुढिय़ारी के दही हांडी मैदान में 9 से 13 नवंबर तक चलने वालेे शिव महापुराण कथा के दौरान 12 नवंबर को कथा सुनने गई थी। जहां पर वह भीड़ जादा होने से कथा पंडाल के पास पैदल जा रही थी। भक्तों की जादा भीड़ होने के कारण पंड़ाल के बाहर रूक गई वहीं पर भीड़ का फायदा उठाकर कोई अज्ञात चोर गले का में पहने सोने की 2 चैन को खिंच कर ले गया। महिला के शोर मचाने से पहले ही चोर भीड़ में कहीं का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी अज्ञात चोर पर 379 का अपराध दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।
इधर खमतराई इलाके में अज्ञात चोर स्कूटी चोरी कर फरार हो गया। सात्वीक विहार शिवानंद नगर निवासी सत्यानंद महंता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि सोमवार की रात में वह किसी काम से दुर्गा मंदिर के पास भनपुरी गया हुआ था। जहां पर अपनी स्कूटी सीजी 04 के जेड 7443 को खड़ी कर चला गया। वापस आकर देखा तो स्कूटी वहां नहीं थी। कोई अज्ञात चोर उसे ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश कर रही है।