रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 नवंबर। डीडी नगर थाना इलाके में अवैध रूप से पिस्टल लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।उसके कब्जे से पिस्टल को जप्त किया गया। जिससे वह आम लोगों को डरा धमका रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एवं साईबर की टीम को सूचना मिली की चंगोराभाठा चौक के पास एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर आने- जाने वाले लोगों को धमका रहा है। मुखबिर के बताए गए हुलिए और स्थान के पास थाना पुलिस और साइबर की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम आचिन्त दुबे उर्फ कल्लू निवासी ड्रीम लैण्ड सिटी दमो नाकाजबलपुर, मध्य प्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल रखा होना पाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पिस्टल को जबलपुर, मध्यप्रदेश से लाना बताया गया है। जिस पर आरोपी आचिन्त दुबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे पिस्टल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।