रायपुर

साइकल रैली निकाल छात्र-छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश
14-Nov-2022 2:29 PM
साइकल रैली निकाल छात्र-छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

रायपुर,14 नवंबर। राज्य सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर मार्गदर्शन में कानूनी जागरूकता आउटरीच नागरिकों का सशक्तिकरण तथा हक हमारा भी तो है 675 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कलेक्टोरेट के संयुक्त तत्वाधान में साईकिल रैली का आयोजन किया गया। रायपुर के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के छात्र - छात्राओं को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर से न्यायाधीश डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, प्रवीण मिश्रा हर्षवर्धन जायसवाल, आफरीन बानो,अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली के माध्यम से जिला न्याय परिसर से तेलीबाँधा तक साइकल चलाकर जन जन को विभिन्न कानूनी विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया।
 


अन्य पोस्ट