रायपुर

चार दिनों बाद देर शाम गरज चमक के साथ बारिश
24-Aug-2022 8:31 PM
 चार दिनों बाद देर शाम गरज चमक के साथ बारिश

रायपुर, 24 अगस्त। राजधानी में शाम 4बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है।  एक घंटे बाद गरज चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। मौसम के बदले जाने से लोगों को उमस  गर्मी से राहत मिली है। 

 मौसम विभाग कि विज्ञप्ति के अनुसार मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर स्थित चिन्हित निम्न दाब के केंद्र, अजमेर, गुना, सतना, पुरुलिया, कनिंग, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 

प्रदेश में कल  25 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की आशंका है।


अन्य पोस्ट