रायपुर
पेंड्रा के डिफ्टी डीएफओ त्रिपाठी का तबादला, अनियमितता की शिकायतें थी
16-Jul-2022 6:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 जुलाई। राज्य शासन ने पेंड्रा के उप वनमंडलाधिकारी संजय त्रिपाठी का तबादला कर दिया है। उन्हें पीसीसीएफ कार्यालय नवा रायपुर में सहायक वन संरक्षक पदस्थ किया गया है। सूत्रों के अनुसार त्रिपाठी के खिलाफ कई अनियमित्ताओं के शिकायत की जांच चल रही थी। इसके बावजूद वे फील्ड में पदस्थ थे। पिछले दिनों भेंट मुलाकात दौरे में सीएम बघेल जब मरवाही गए थे, तो उनसे लोगों ने इसकी शिकायत करते हुए तबादले की मांग की थी। सूत्रों का कहना है कि त्रिपाठी जब रेंजर थे तब एसडीओ के प्रभार में थे, और जब एसडीओ बने, तो डीएफओ के प्रभार में रहे। कई शिकायतों के बाद अब जाकर उनका तबादला किया गया है। वन मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में जारी किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे