रायपुर
सभापति और 15 अधिकारी लेह में फंसे
16-May-2022 6:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 मई। निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित 15 अधिकारी बर्फीले तूफान के चलते लेह विमानतल में फंस गये है। उनकी निर्धारित फ्लाइट बर्फीले तूफान के आने के कारण से लेह विमानतल से उड़ान नहीं भर पाई. लगभग एक सप्ताह से ये सभी लेह लद्दाख की यात्रा पर है। आज उनकी दिल्ली के लिये निर्धारित फ्लाइट थ। सभापति प्रमोद दुबे ने बताया कि अब कल की निर्धारित फ्लाइट से वे कल रायपुर लौटने का प्रयास कर रहे है। इस सम्बन्ध में उनकी एवं निगम अधिकारियों की लेह विमानतल पर उनके स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा चल रही है. उन सभी को विश्वास है कि लेह में मौसम सुधरेगा, बर्फीला तूफान थमेगा एवं वे एवं अधिकारीगण कल व्हाया नईदिल्ली रायपुर शहर वापस लौटेंगे। वे सभी अभी लेह एयरपोर्ट पर हैँ एवं बर्फीले तूफान के थमने की प्रतीक्षा कर रहे है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे