रायपुर
पटवारी चयन परीक्षा के मॉडल आंसर जारी, 18 तक कर सकते हैं दावा आपत्ति
14-May-2022 8:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 मई। छत्तीसगढ व्यापमं ने पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 का मॉडल आंसर जारी कर दिया है। मॉडल आंसर के आधार पर पर दावा-आपत्ति करने कि लिए व्यापमं ने 18 मई शाम 5 बजे तक समय दिया है। बता दें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छग शासन के लिए व्यापमं ने पटवारियों के 301 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। 24अप्रैल को पटवारी परीक्षा आयोजीत की गई थी। इसके बाद अब मॉडल आंसर जारी किया गया है। शुक्रवार से ही दावा-आपत्ति का पोर्टल खुल गया है। दावा-आपत्ति के लिए आवेदन निर्धारित प्रारूप में व्यापमं कार्यालय जाकर किया जा सकता है। इसके साथ ही डाक या CG VYAPAM के पोर्टल में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती है। उम्मीदवार व्यापमं द्वारा जारी मॉडल आंसर yapam.cgstate.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे