रायपुर

युवक ने की खुदकुशी, फंदे पर झूलते लाश को पत्नी ने उतारा
12-May-2022 6:43 PM
युवक ने की खुदकुशी, फंदे पर झूलते लाश को पत्नी ने उतारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मई।
डूंडा इलाके में युवक ने फांसी लगाकर  आत्महत्या कर ली।  मृतक सचिन कलेट का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक मेनचेस्टर होम केयर एजेंसी में ऑफिस बॉय के पद पर पदस्थ था। दोपहर 3 बजे युवक को फंदे पर पत्नी सरिता ने सबसे पहले देखा। मुजगहन थाना क्षेत्र का मामला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।


अन्य पोस्ट