रायपुर
दो ट्रक लोहा लेकर धोखाधड़ी
12-May-2022 6:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मई। उरला औद्योगिक इलाके से दो ट्रक लोहा निकलवा लेने के बाद धोखाधड़ी करने का मामला थाने में पहुंचा है। शिकायत होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। गुरूवार को संतोष वाधवानी की शिकायत पर आरोपी अरविंद जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुद को जायसवाल इस्पात जौनपुर का डायरेक्टर बताकर दो ट्रक लोहा खरीदी कर भुगतान का भरोसा दिलाया। डायरेक्टर की बातों में आकर प्रार्थी ने अपनी फैक्ट्री से दो ट्रक लोहा रवाना कर दिया। लोहा गंतव्य स्थल पहुंच जाने के बाद भी आरोपी ने कभी भी रकम का भुगतान नहीं किया। इस तरह से आरोपी ने तकरीबन 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायत होने पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे