रायपुर

शराब दुकानों में बिक्री और स्टाक का ऑडिट शुरू
14-Jan-2022 5:36 PM
शराब दुकानों में बिक्री और स्टाक का ऑडिट शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जनवरी। जिले के शराब दुकानों में एक बार फिर से ऑडिट शुरू हो गया है। रायपुर की  60 दुकानों में सर्किल अधिकारियों को भेज कर शराब बिक्री का हिसाब टटोला जा रहा है।  मार्च क्लोजिंग के पहले पूरी रिपोर्ट देनी है। आने वाले वित्तीय वर्ष में नई शराब नीति पर भी फोकस किया जा रहा है इस लिहाज से प्लेसमेंट कंपनियों को भेजे गए स्टॉक और सेल्स पर  रिपोर्ट बनाने निर्देश जारी हुए हैं।

नुकसान हुआ तो कंपनी देगी पैसा...

ऑडिट रिपोर्ट में बिक्री और स्टॉक में अंतर राशि का पता चला तो इसकी भरपाई कंपनी करेगी। पिछले साल टूट-फूट और शराब बिक्री में नुकसान होने पर प्लेसमेंट कंपनी ने इसकी भरपाई की थी। अंतर की राशि का हिसाब करोड़ों रुपए के ऊपर था।

ओवर रेट पर जारी सख्ती

शराब दुकानों में शराब दुकानों में पव्वा और बोतल के पीछे 10 से -20  रूपये  अधिक वसूल करने के मामले में लगाम कसने निर्देश दिए गए हैं।

इस मामले में राज्य से आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भी सख्त कार्रवाई करने कहा है।


अन्य पोस्ट