रायपुर

राज्यपाल की नए आईपीएस अफसरों को सीख,पीडि़तों को न्याय दिलाने काम करें
13-Jan-2022 6:16 PM
राज्यपाल की नए आईपीएस अफसरों को सीख,पीडि़तों को न्याय दिलाने काम करें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी। 
भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसा कार्य करें कि समाज में शोषितों-पीडि़तों को न्याय मिले, किसी के साथ भेदभाव न हो। सही और गलत में भेद करते हुए अपने कर्तव्य और भूमिका का निर्वहन करें।

इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) एमएल कोटवानी सहित परिवीक्षाधीन अधिकारियों में बंकर वैभव रमनलाल, सुश्री पूजा कुमार,  राजनाला स्मृतिकी, संदीप कुमार पटेल उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट