रायपुर

अफसर-कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच रिपोर्ट लोकायोग ने उइके को सौंपी
13-Jan-2022 5:57 PM
अफसर-कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच रिपोर्ट लोकायोग ने उइके को सौंपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जनवरी। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त  टीपी शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को 2020- 21 के लिए आयोग का 19वां वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा और आयोग की गतिविधियों की जानकारी दी। उनके साथ आयोग के सचिव  ईमिल लकड़ा और राज्यपाल के उपसचिव  दीपक अग्रवाल उपस्थित थे। आयोग प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच करता है इस रिपोर्ट में उन पर हुई कार्रवा ई का विवरण पेश किया जाता है। यह रिपोर्ट विधानसभा के आगामी बजट सत्र में सदन में पेश की जाएगी।


अन्य पोस्ट