रायपुर

सीएम को देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर चेम्बर ने किया सम्मानित
16-Nov-2021 7:58 PM
  सीएम को देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर चेम्बर ने किया सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 नवम्बर। देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज शाम राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सम्मानित किया।

 देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन सभागार में मुख्यमंत्री के सम्मान के लिए आयोजित समारोह में वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, रामगोपाल अग्रवाल,  गिरीश देवांगन, महापौर  एजाज ढेबर,  नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे और छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर परवानी सहित चैम्बर कार्यकारिणी के अनेक सदस्य बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।


अन्य पोस्ट