रायपुर

डायल 112 के ड्राइवरों ने गृहमंत्री का बंगला घेरा, 8 वीं पास, 10 वीं फेल को नौकरी से निकाला जा रहा
06-Feb-2026 7:35 PM
डायल 112 के ड्राइवरों ने गृहमंत्री का बंगला घेरा, 8 वीं पास, 10 वीं फेल को नौकरी से निकाला जा रहा

कंपनी ने पुनर्विचार कर भरोसा दिलाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 फरवरी। डायल 112 के ड्राइवर एक बार फिर विरोध पर उतर आए हैं।

बड़ी संख्या में डायल 112 के चालकों ने  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का निवास घेरा है। इनकी शिकायत है कि  पिछले कई वर्षों से काम कर रहे इन पुराने ड्राइवरों को एजेंसी काम से निकाल कर  न?ई भर्ती कर रही है। यह भर्ती नहरपारा स्थित एजेंसी के कार्यालय में चल रही है।

अब 10 वी पास वाले ड्राइवरों की ही भर्ती की  जा रही है। इसके विरोध में वर्षों से पूरे प्रदेश में काम कर ड्राइवर रायपुर पहुंचे और गृह मंत्री के घर का घेराव किया। गृहमंत्री बंगले में उपलब्ध नहीं थे। बंगले में उपलब्ध अफसर को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि वे लोग डायल 112 में सन् 2018 से लगभग 8 वर्षों से हम लोग एबीपी ट्रेवल्स एण्ड मेनेजमेंट फैसिलिटी कम्पनी में कार्यरत हैं । कोरोना काल में पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य किया था।  अभी वर्तमान में जीवीके कम्पनी द्वारा नई भर्ती किया जा रहा है जिसमे 10 वीं पास अनिवार्य किया है । इससे कार्यरतों को  8 वीं पास एवं 10 वीं फेल कह कर भर्ती से वंचित किया जा रहा है ।इसके कारण 60-70 लोगों  की नौकरी और रोजी रोटी इस से वंचित हो रहे  एवं परिवार भी प्रभावित होगा।

उन्होंने गृहमंत्री से मांग की है कि जीवीके कम्पनी प्रबंधन को निर्देशित करें। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने सभी ड्राइवरों से चर्चा कर पुनर्विचार कर भरोसा दिलाया।


अन्य पोस्ट