रायपुर
पूर्व कुलपति रामकुमार पांडे को कर्मचारी संघ ने दी श्रद्धांजलि
07-Nov-2021 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 नवम्बर। रविवि के पूर्व कुलपति रामकुमार पांडे का आकस्मिक निधन हो गया। वे दुर्गा कालेज के वरिष्ठ प्राध्यापक इतिहास विभाग, और अशासकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष थे। रविशंकर शुक्ल विवि के कोर्ट मेंबर भी रहे हैं।
रविवि कर्मचारी संघ ने पूर्व कुलपति रामकुमार पाण्डेय के निधन पर दुख जताया है, और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। संघ ने कहा है कि उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने एक वयोवृद्ध शिक्षा विद खो दिया जिसकी क्षति पूर्ति असंभव है।
रविवि कर्मचारी संघ ने कहा कि स्व. पाण्डेय से विवि कर्मचारी संघ को अपार प्यार और सहयोग मिला। कर्मचारी और छात्रहित के लिए हमेशा खड़े रहते थे। उनकी कमी विवि को हमेशा खलती रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


