रायगढ़

अनिका ने की भडि़सार में धान खरीदी केंद्र की मांग
16-Jul-2021 10:11 PM
अनिका ने की भडि़सार में धान खरीदी केंद्र की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 16 जुलाई।
जिपं. सभापति ने प्रभारी मंत्री से भडि़सार में धान खरीदी केन्द्र खोलने की मांग की।
 प्रभारी मंत्री रायगढ़ एवं स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का प्रथम सारंगढ़ आगमन पर विधायक निवास मुड़वाभाठा में सभापति जिला पंचायत अनिका बिनोद भारद्वाज ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, ब्लॉक अध्यक्ष द्वय पुरुषोत्तम साहू, सुनीता विष्णु चन्द्रा, सूरज तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े, विष्णु चन्द्रा, रविन्द्र नंदे, महेंद्र गुप्ता, बिनोद भारद्वाज, राजकमल अग्रवाल, कुशल साहू, शिव टण्डन, सरिता गोपाल की उपस्थिति में भडि़सार में धान खरीदी उप केंद्र की मांग तथा स्थिति से अवगत कराया मंत्री ने जल्द इसपर कार्य योजना की बात कही।
 


अन्य पोस्ट