रायगढ़
छड़ लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में पलटी, बाल-बाल बचे चालक व खलासी
15-Jul-2021 5:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 15 जुलाई। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के तहत सकरबोगा से सांपखार के रास्ते ओडिशा की ओर जाने वाली महापल्ली सकरबोगा के बीच नाले में बने पुल के नीचे अनियंत्रित होकर छड़ से लदे एक ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राली बीती रात 8 बजे पलट गई।
एमएसपी जामगांव से छड़ लेकर उक्त ट्रैक्टर ट्राली कनकतोरा ओडिशा ज रहा था। जब ट्रेक्टर मालिक से ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता ने जानकारी लेना चाहा तो उसने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। वही ग्रामीणों ने बताया कि यह ओडिसा कनकतूरा गांव के प्रशांत विश्वाल का बताया जा रहा है। ड्राइवर की हालत क्या है ,यह नही पता चल पाया है। चक्रधर नगर थाना में मामला की सूचना दी गयी है या नहीं, यह पता नहीं चल सका। आज सुबह 11 बजे ट्रैक्टर व ट्राली के साथ छड़ों को निकाल लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


