रायगढ़

रायगढ़ सडक़ दुर्घटना में 6 की मौत, सीएम ने दुख व्यक्त किया
29-Jun-2021 6:10 PM
रायगढ़ सडक़ दुर्घटना में 6 की मौत, सीएम ने दुख व्यक्त किया

रायगढ़, 29 जून। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को रायगढ़ जिले के विकासखंड धर्मजयगढ़ के सिसरिंगा में सडक़ दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना में घायलों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए है।

रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा इस घटना में मृत 6 लोगों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है, वहीं घायलों को धरमजयगढ़ और जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे धरमजयगढ़ थाने के सिसरिंगा घाटी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे पिकअप में सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और बाद में एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

 पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार थे, जो निजी समारोह से छाल लौट रहे थे। सभी 15 घायलों को धरमजयगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
 


अन्य पोस्ट