रायगढ़
भाजयुमो ने बांटे राशन-मास्क
03-Jun-2021 6:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरसिया, 3 जून। भाजपा के 7 वर्ष पूर्ण होने एवं ओपी चौधरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा खरसिया नगर के द्वारा खाद्य सामग्री एवं मास्क वितरण रेलवे स्टेशन हॉस्पिटल में किया गया।
ओपी चौधरी का जन्मदिन और भाजपा सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा ने जरुरतमंदो को खाद्य सामग्री का वितरण किया। साथ करोना से बचाव हेतु नागरिकों को मास्क भी बांटे गए। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता चंद रावलानी, मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, महामंत्री विजय शर्मा, बबलू महंत युवा मोर्चा अध्यक्ष राधे राठौर महामंत्री सुमीत रावलानी सौरभ अग्रवाल, राहुल राठौर, साहिल शर्मा, गोपाल गिरी, यश अग्रवाल, गजाधर चौहान, अखिल गर्ग, अभिषेक मित्तल, कान्हा बंसल, प्रशांत दीवान, पुरुषोत्तम केवट, लाला राठौर, राजा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


