रायगढ़

जीत के बाद इस तरह का बदला स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छी परंपरा नहीं-पूनम
06-May-2021 6:56 PM
जीत के बाद इस तरह का बदला स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छी परंपरा नहीं-पूनम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 6 मई।
बंगाल में जीत के बाद इस तरह का बदला स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छी परंपरा नहीं है। बंगाल हिंसा के विरोध स्वरूप एक दिवसीय धरने पर बैठी नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा कि भाजपा सदा मूल्यों व सिद्धान्तों की राजनीति पर ही विश्वास करती रही है। दो सीटों से पूर्ण बहुमत का सफर तय करने वाली भाजपा की सत्ता में कानून व्यवस्था स्थिति निर्मित नहीं हुई।

आजादी के बाद विभाजन के दौरान जो हालत थे वही हालात आज पश्चिम बंगाल में नजर आ रहे  हैं। इस विजय के बाद भाजपा विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त करने की बजाय अपना ध्यान  जनहित व विकास कार्यों में लगाती है यही वजह है कि जनता ने भाजपा को दो सीटों से पूर्ण बहुमत तक पहुँचाया है। 

पूर्ण बहुमत की पार्टी आज दहाई अंकों में सिमट कर रह गई। रायगढ़ में भी कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ा जा रहा है। भाजयुमो से जुड़े सूरज शर्मा व अंशुल टुटेजा के खिलाफ मामला पंजीबद्ध का उल्लेख करते हुए भाजपा नेत्री  पूनम सोलंकी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ का मनोबल तोड़ा जा रहा है लेकिन हम सत्ता के हर जोर जुल्म का पुरोजर विरोध कर  कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होंगे। भाजपा  कार्यकर्ताओं पर की जा रही बर्बरता पूर्ण कार्रवाई का पुरजोर विरोध करेगी।
 


अन्य पोस्ट