रायगढ़
रायगढ़, 5 अप्रैल। लोकसभा सांसद गोमती साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बस्तर में हुए नक्सली हमले से मैं बहुत दु:खी हूँ। हमले में शहीद हुए भारत माता के लाड़लो को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं एवं घायल जवानों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन सबको शीघ्र स्वस्थ करें। राष्ट्र इन वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा। साथ ही ईश्वर शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस संकट की घड़ी में सारा प्रदेश जवानों एवं उनके परिवार के साथ है।
श्रीमती साय ने कहा कि यह नक्सली हमला प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी का परिणाम है। प्रदेश में इतनी बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। और प्रदेश के मुखिया अपना राज्य छोड़ कर असम में चुनाव प्रचार करने में व्यस्त हैं। यह बहुत ही निंदनीय कृत्य है।


