रायगढ़
छेड़छाड़ का आरोपी बंदी
03-Mar-2021 6:52 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 3 मार्च। नाबालिग के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी युवक को घरघोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को गिरफ्तार रिमांड पर भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी की शाम 05 बजे बालिका घर में अकेली किचन में खाना बना रही थी, उसके माता पिता काम पर गए थे। इसी दौरान घर के अंदर कुधरी जामपाली का रामसिंह घुस आया और गंदी नियत से बालिका को पीछे से पकड़ लिया। बालिका उसे बर्तन (थाली) से मारी और जोर- जोर से चिल्लाने लगी तो रामसिंह घर से भागा। आरोपी अपराध कायमी बाद से पुलिस से लुक छिप रहा था जिसे मंगलवार की शाम थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह की मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे