रायगढ़
छेड़छाड़ का आरोपी पूर्व भाजपा पार्षद अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर
04-Feb-2021 4:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
खैरागढ़, 4 फ रवरी। महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पूर्व भाजपा पार्षद अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। घटना के नौ दिन बाद भी खैरागढ़ पुलिस आरोपी को पकडऩे में नाकाम रही है, जिससे नगर की जनता विशेषकर महिलाओं में रोष है।
आरोप है कि 26 जनवरी की सुबह 8 बजे निवर्तमान भाजपा पार्षद शेषनारायण यादव ने एक महिला के साथ छेडख़ानी की। उसके दोनों गाल पर थप्पड़ मारा, जिससे मुंह से खून निकलने लगा। बंदूक दिखाकर चमकाया भी और नंबर के लिए फोन छीनने लगा। महिला के चिल्लाने पर वह फोन फेंककर भागा। माता-पिता को घटना के बारे में बताया और माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर शेषनारायण यादव के खिलाफ शिकायत की। थाना खैरागढ़ से प्राप्त जानकारी अनुसार निवर्तमान भाजपा पार्षद जो आरोपी है, के विरुद्ध धारा 341, 323, 506, 354 और 354 (घ) के तहत जुर्म दर्ज कर तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


