रायगढ़

विधायक के हाथों क्रांतिकारी शिक्षक संघ का वार्षिक कैलेंडर विमोचन
25-Jan-2021 4:54 PM
विधायक के हाथों क्रांतिकारी शिक्षक संघ का वार्षिक  कैलेंडर विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 25 जनवरी।
छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ जिला इकाई रायगढ़ का वर्ष 2021 का कैलेंडर विमोचन आजादी के महानायक क्रांतिकारी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर उतरी गनपत जांगड़े उपाध्यक्ष अजा विकास प्राधिकरण  विधायक सारंगढ़ एवं सभापति जिला पंचायत रायगढ़ अनिका विनोद भारद्वाज के हाथों हुआ। 

इस अवसर पर शिक्षकों को विधायक सारंगढ़ उतरी गनपत जांगड़े ने नव वर्ष की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिए। आम कलेंडर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोगों कलेंडर में प्रकाशित होने पर विशेष प्रसन्नता जाहिर की एवं संघ की क्रांतिकारी शिक्षक संघ की तारीफ की उम्दा सोच पहल बताया। 

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज, प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र जोल्हे, नेमचंद्र रात्रे प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, जिलाध्यक्ष प्रमोद महेश, ब्लाक अध्यक्ष विमल अजगल्ले,  ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष फकीरा यादव, जिला सह सचिव हुतेन्द्र साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेश सुमन, सचिव भूपेंद्र जांगड़े, सलाहकार इंद्रजीत वर्मा, नर्मदा महिलांगे और अन्य सक्रिय सदस्य सम्मिलित रहे।
 


अन्य पोस्ट