रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 11 नवंबर। मंगलवार की दोपहर रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर एक सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक भारी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर ग्राम लाखा के पास कल दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चेतराम चौहान (40), पिता भोगी लाल चौहान, निवासी सारासमाल, ग्राम पंचायत कर्राजोर, थाना पुसौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो माह से सराईपाली-देलेरी के पास स्थित एक कंपनी में काम कर रहा था।
बताया जा रहा है कि चेतराम राशन लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से निकला था। इसी दौरान रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर वह भारी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।