रायगढ़
ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग घायल
04-Nov-2026 6:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 4 नवंबर। छातामुड़ा बाईपास से ओडिशा रोड की ओर जा रही ट्रक ने काशीराम चौक सिग्नल के पास एक अज्ञात बुजुर्ग स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा कल सुबह करीब 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर कर तड़पने लगा, जिससे सडक़ पर खून फैल गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन सहित ओडिशा रोड की तरफ तेजी से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक को पकड़ा नहीं जा सका। सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल घायल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक की तलाश में जुटी है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे