रायगढ़

अवैध महुआ शराब बेचते तीन आरोपी बंदी
04-Nov-2026 6:25 PM
अवैध महुआ शराब बेचते तीन आरोपी बंदी

रायगढ़, 4 नवंबर। पुलिस ने घरघोड़ा और तमनार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 56 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 11 हजार 200 रुपए है, जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोहड़ीडीपा, बैहामुड़ा, कंचनपुर, बहिरकेला और आमापाली क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई की। ग्राम आमापाली में डिलेश्वर राठिया (30) के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं ग्राम बैहामुड़ा में सूरज चौहान (32) के पास से 14 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

इसी तरह तमनार पुलिस ने ग्राम बुडिया में सूचना के आधार पर मीना सबर (38) के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के पास कोला की बाड़ी के झुरमुट में छिपाकर रखी गई 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट