रायगढ़

प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे लोहे में 5 टन की हेराफेरी, 3 बंदी
02-Nov-2026 7:42 PM
प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे लोहे में 5 टन की हेराफेरी, 3 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 2 नवंबर। पूंजीपथरा पुलिस ने औद्योगिक संस्थान से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में से करीब 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 5 लाख रुपये का लोहा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को चंद्रहासिनी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, गेरवानी के सेल्स एग्जीक्यूटिव अर्पित पाण्डेय ने थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 सितंबर को प्लांट से रायपुर के लिए 38.900 टन लोहा लोड कर ट्रक रवाना किया गया था। 11 सितंबर को रायपुर में वजन कराने पर लगभग 5 टन माल कम पाया गया, जिसके बाद चालक ट्रक छोडक़र फरार हो गया था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालक मुरली साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुरली ने अपने भाई चेतन साहू को दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस दिए थे। चेतन साहू ने रायगढ़ में हरिओम गैरेज के संचालक संतोष गुप्ता के साथ मिलकर रास्ते में ट्रक से लोहे के दो क्वायल गिराकर छिपा दिए थे।

पुलिस ने गैरेज में दबिश देकर संतोष गुप्ता और चेतन साहू को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के दो बंडल लोहे के क्वायल बरामद कर लिए। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट