रायगढ़

गांजा के साथ आरोपी बंदी
31-Oct-2026 7:08 PM
गांजा के साथ आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 31 अक्टूबर। 28 अक्टूबर को खरसिया पुलिस ने ग्राम छोटे देवगांव में रेड कार्रवाई कर आरोपी मोहन लाल गुप्ता से 5.025 किलोग्राम गांजा जब्त कर कार्यवाही किया गया था। इसी कड़ी में कल गांजा तस्करी के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम कुनकुनी से 1.805 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है। एक सप्ताह के भीतर खरसिया पुलिस की यह दूसरी गांजा रेड कार्रवाई है।

जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुनकुनी निवासी भागीरथी पटैल अवैध बिक्री के लिए गांजा लेकर गांव पहुंचने वाला है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने ग्राम कुनकुनी स्थित योगेश चिकन सेंटर के पास घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम भागीरथी पटैल पिता स्व. नकुल प्रसाद पटैल (42), निवासी सरईपाली (कुनकुनी) बताया तथा अपने थैले में गांजा रखना स्वीकार किया। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से 1.805 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये है।

रामद कर जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।


अन्य पोस्ट