रायगढ़
बारदाना गोदाम में आग
29-Oct-2026 7:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 29 अक्टूबर। जिले के पुसौर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सुर्री के पास स्थित एक बारदाना गोदाम में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह-सुबह गोदाम से आग की लपटें उठती देख हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे