रायगढ़

पेट्रोल पंप की दीवार से टकराई बाइक, मौत
03-Oct-2026 7:56 PM
 पेट्रोल पंप की दीवार से टकराई बाइक, मौत

रायगढ़, 3 अक्टूबर। ग्राम केसाईपाली में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप की दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक के पीछे बैठे कार्तिक मलिक (निवासी बाघाडेला) की गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक अभिराम भोय घायल हो गया। 30 सितंबर की रात कार्तिक मलिक और अभिराम भोय समेत चार युवक खाना खाने के बाद बाइक से लौट रहे थे।

 रात करीब 9.30 बजे केसाईपाली पेट्रोल पंप के पास अभिराम ने तेज व लापरवाही से बाइक चलाते हुए दीवार में टक्कर मार दी। हादसे में कार्तिक के सिर, नाक और मुंह में गंभीर चोटें आईं।

 घायल अभिराम को 112 वाहन से सीएचसी पुसौर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया। मृतक के शव को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट