रायगढ़

दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी विदाई
02-Oct-2026 9:44 AM
दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी विदाई

रायगढ़, 1 अक्टूबर। जिला पुलिस में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला और रक्षित केंद्र के आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक दीर्घ पुलिस सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

 रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बलराम प्रसाद शुक्ला वर्ष 1983 में बस्तर में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने बस्तर, बिलासपुर और जांजगीर में सेवाएं दीं तथा वर्ष 2022 से रायगढ़ में पदस्थ रहे। इस दौरान पुलिस लाइन के साथ बिलासपुर हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में भी दायित्व निभाया।

 आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक वर्ष 1988 में देवास (मध्यप्रदेश) में पुलिस विभाग में भर्ती हुए। आर्म्स संबंधी कार्यों में दक्ष बेक ने लंबे समय तक आर्म्स शाखा में सेवाएं दीं। वे वीआईपी और कानून-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी में भी तैनात रहे। डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने उन्हें अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताया।

कार्यक्रम में उनके परिवारजन भी मौजूद रहे।

 एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने दोनों के योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन की नई पारी है और पुलिस परिवार आगे भी उनके साथ रहेगा। इस अवसर पर दोनों को स्मृति चिह्न एवं सम्मान सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम में डीएसपी उन्नति ठाकुर, राहुल उईके, शिखर मरावी सहित पुलिस कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।


अन्य पोस्ट