रायगढ़

तमिलनाडु से युवती बरामद, वारंटी आरोपी बंदी
23-Sep-2026 6:05 PM
तमिलनाडु से युवती बरामद, वारंटी आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 23 सितंबर। रायगढ़ जिले की कोतरारोड़ थाना पुलिस ने जुलाई में गुम हुई 18 वर्षीय युवती को तमिलनाडु के तिरुपुर जिले से बरामद किया है। इसके साथ ही युवती को ले जाने वाले आरोपी विजय सिदार (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 26 जनवरी को थाना कोतरारोड में  बालिका (17 साल 6 माह) के द्वारा में अपने परिजनों के साथ आकर आरोपी विजय सिदार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बताई कि विजय उसे मोबाइल पर कॉल कर परेशान करता है, स्कूल आते-जाते भी पीछा करता था। 26 जनवरी को जब घर के पीछे शौचालय जा रही थी तो विजय वहां आकर डरा धमकाकर जबरजस्ती शारीरिक सबंध बनाया। बालिका की रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में  धारा 64 और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस द्वारा आरोपी की फरारी में चालान तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जिसके पश्चात विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) रायगढ़ द्वारा आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

बालिग होने के उपरांत युवती 17 सितंबर को घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर 18 सितंबर को कोतरारोड़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

कोतरारोड थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में एक कपड़ा कारखाने में प्राप्त की। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और युवती को सकुशल दस्तयाब किया।

पूछताछ एवं बयान दर्ज कराने के पश्चात पुलिस ने आरोपी विजय सिदार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट