रायगढ़
कुएं में मिली बुजुर्ग की लाश, डूबने से मौत की आशंका
20-Sep-2026 6:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 20 सितंबर। थाना क्षेत्र के ग्राम कांटाझरिया में कुएं से 72 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान उदल राठिया, पिता स्व. बोलो राम राठिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया कुएं के पानी में डूबने से मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल घरघोड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे