रायगढ़

चार मेडिकल दुकानों की जांच
23-Aug-2026 7:15 PM
चार मेडिकल दुकानों की जांच

रायगढ़, 23 अगस्त। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार नशीली एवं नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ शहर में राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सीएण्डएफ एजेंट, सुपर स्टॉकिस्ट, थोक औषधि विक्रेताओं सहित संदिग्ध प्रतिष्ठानों को चिन्हांकित कर उनके यहां दवाओं के क्रय-विक्रय, स्टॉक एवं संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में 21 अगस्त को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रायगढ़ शहर में सुमित फार्मा, श्रीराम मेडिकल स्टोर, ओम मेडिकल स्टोर एवं अनुराग मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठानों में उपलब्ध औषधियों के स्टॉक, क्रय-विक्रय संबंधी दस्तावेजों तथा अभिलेखों की नियमानुसार जांच की गई।

 


अन्य पोस्ट