रायगढ़
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायगढ़, 16 अगस्त। अभियान संवेदना के तहत महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड पुलिस ने कार्यस्थल पर महिला से दुव्र्यवहार, लज्जा भंग के आरोप में आरोपी वीर सिंह (39) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले में पीडि़ता द्वारा 13 अगस्त को थाना कोतरारोड में शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसमें आरोपी पर लज्जा भंग करने, यौन उत्पीडऩ, अमर्यादित आचरण तथा मानसिक एवं शारीरिक प्रताडऩा के आरोप लगाए गए थे। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल धारा 74, 75, 79 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
पीडि़ता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी वीर सिंह, जो गणित विषय का व्याख्याता है, स्कूल में नोडल का प्रभार संभाल रहा था और कथित तौर पर महिला स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार करता था। पीडि़ता के अनुसार आरोपी द्वारा शासकीय अवकाश मांगने सहित अन्य अवसरों पर अनुचित रूप से अपने साथ कार अथवा ट्रेन से जाने, घर छोडऩे तथा अपने घर चलने जैसी बातें कही जाती थीं। शासकीय दस्तावेजों के लेन-देन के दौरान गलत नीयत से हाथ छूने, ड्यूटी निरीक्षण के बहाने खिड़की से घूरने तथा स्कूल की डेली डायरी को झटककर फेंकने जैसे व्यवहार के भी आरोप लगाए गए। पीडि़ता ने यह भी बताया कि तबीयत खराब होने पर कक्षा में बैठकर पढ़ाने के दौरान आरोपी द्वारा बच्चों के सामने उसे अपमानित किया गया। लगातार इस प्रकार के व्यवहार से मानसिक तनाव बढऩे की बात पीडि़ता ने पुलिस को बताई।
पुलिस की विवेचना एवं पीडि़ता के कथन के आधार पर आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध घटित करना पाए जाने पर कोतरारोड पुलिस ने 14 अगस्त को आरोपी वीर सिंह (39) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।