रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 7 अगस्त। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से मात्र 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम रेंगालपाली स्थित हाईस्कूल में पढऩे वाले न्यूज नाम के अभ्यर्थी की हिस्ट्री पुलिस को अभी तक सही मिली है।
गांव के प्रिंसपल से लेकर उसे पढ़ाने वाले शिक्षक भी बताते हैं कि न्यूज नाम का लडक़ा शुरू से ही पढ़ाई में तेज रहा है और उसने सीजीपीएससी परीक्षा में सूबेदार के पद पर सफलता पा ली है। इसके बाद इसे नाम के कारण पुलिस पूछताछ के अलावा लोगों के शक की जद में आने से पूरे छत्तीसगढ़ में इससे सवाल किये जाने लगे हंै।
अब वह बताता है कि बचपन से उसका नाम ही माता-पिता ने न्यूज रखा है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचने के बाद न्यूज कुमार ने बताया कि उसका पूरा नाम न्यूज कुमार प्रधान है और आधार कार्ड और मार्कशीट में उसका नाम केवल न्यूज लिखा हुआ है और सरनेम नहीं होने के कारण उसके उपर यह शक किया जा रहा है कि यह फर्जी है। जबकि बचपन से लेकर अभी तक उसके सभी पढ़ाई के दस्तावेजों में न्यूज नाम लिखा हुआ है और उसका नाम न्यूज कुमार प्रधान है। पिता का नाम सुखदेव और मां का नाम सर्वेश्वरी है और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मार्कशीट में यही नाम होने के कारण एकाएक न्यूज कुमार प्रधान विवाद में आ गया।
रायगढ़ से लेकर इसके मूल गांव भाठनपाली में रहने वाला न्यूज कुमार पढ़ाई में वाकई तेज है। रोजाना स्थानीय लाईब्रेरी में पढऩे के बाद अन्य तैयारियों के लिए बकायदा दौड़ धूप करता है।
आज न्यूज कुमार प्रधान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मुलाकात करके अपनी पूरी जानकारी दी और यह भी बताया कि केवल नाम के कारण उसको कई पूछताछ से गुजरना पड़ रहा है, जो उसे मानसिक पीड़ा दे रही है।